खेरवाड़ा में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बाजार में फ्लैग मार्च करती पुलिस।   

खेरवाड़ा में चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ाते हुए बाजार क्षेत्र में रूट मार्च निकाला। आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने और मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के मतदान करने का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।

थाना अधिकारी मनमंत आढा ने बताया कि रूट मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए आमजन को भरोसा दिलाया गया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। पुलिस के रूट मार्च का उद्देश्य चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के साथ मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करना रहा।

Tags: