त्रिमेस ब्राह्मण समाज ने अच्छी वर्षा की कामना को लेकर किया उजेनी कार्यक्रम, भजन-कीर्तन के बाद महाप्रसादी
खेरवाड़ा में त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज ने अच्छी वर्षा और जनकल्याण की कामना से उजेनी कार्यक्रम किया, भजन-कीर्तन व महाप्रसादी हुई।
तस्वीर में श्री वादेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में खेरवाड़ा क्षेत्र के लोग हाथ जोड़कर प्रार्थना और भजन-कीर्तन करते हुए नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना को लेकर श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज खड़क क्षेत्र जवास की नगर इकाई खेरवाड़ा के तत्वावधान में श्री वादेश्वर हनुमान मंदिर में पारंपरिक उजेनी कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
प्रवक्ता जयेश व्यास ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और सभी ने क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा एवं खुशहाली की कामना की।
भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजन के पश्चात सामूहिक महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हनुमानजी का वाघा अश्विन बंशीलाल त्रिवेदी की ओर से किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
अंत में नगर इकाई अध्यक्ष धनेश्वर जोशी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पाठ कर क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना की।