खाण्डी ओबरी में पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जनप्रतिनिधि व ग्रामीण विकास के लिए एकजुट हुए।

खेरवाड़ा। खाण्डी ओबरी ग्राम पंचायत में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर गांव के विकास और जनसेवा की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने सरपंच, उपसरपंच एवं वार्डपंचों का साफा, पगड़ी और उपरणा पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पदभार ग्रहण करने वालों में सरपंच रूकमणी देवी, उपसरपंच अर्जुन लाल डामोर तथा वार्डपंच बसंति देवी, गुड्डी देवी, अर्चना मीणा, सुमित्रा देवी, प्रियंका मीणा, चंदूलाल, संजय खराड़ी एवं राकेश डामोर शामिल रहे। समारोह में लक्ष्मण लाल हिरोत एवं नाथूलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व उपसरपंच बाबूलाल डामोर, कांग्रेस ओबीसी विभाग देहात महासचिव योगेश कलाल, कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल, युवा कांग्रेस नेता प्रवीण डामोर, बाबूलाल ननोत, पूर्व उपसरपंच धीरजमल, पूर्व वार्डपंच नवीन खराड़ी, जीवतराम, नाथूलाल ननोत, भंवरलाल गमेती, लक्ष्मण लाल, अनिल मीणा, दिनेश मीणा, प्रेमचंद डामोर, अंबालाल, देवीलाल, मनोज, विनोद, मुकेश एवं सोहनलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित सरपंच रूकमणी देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी आपसी सहयोग एवं एकजुटता के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने गांव की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस दौरान महिला वार्डपंचों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने गांव के विकास और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। उपसरपंच अर्जुन लाल डामोर ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भाषण दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कांग्रेस ओबीसी विभाग देहात महासचिव योगेश कलाल ने किया। नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पदभार ग्रहण के साथ समारोह का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

Tags: