तस्वीर में आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, थाणा के प्रांगण में हाथों में ईको-फ्रेंडली मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं लिए खड़े छात्र-छात्राएं नजर आ रहे हैं।

नयागांव उपखंड क्षेत्र के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणा में गणपति उत्सव के तहत विद्यार्थियों ने मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय में प्रभारी साक्षी बारोट एवं हिना शेख के मार्गदर्शन में पूर्ण रूप से ईको-फ्रेंडली मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाएं तैयार की थीं।

शुक्रवार को इन निर्मित प्रतिमाओं का ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों और धार्मिक उत्साह के साथ विसर्जन किया गया। पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए सभी प्रतिमाओं का विसर्जन जलाशय में करने के बजाय विद्यालय परिसर में ही गमलों में किया गया। इस पहल के माध्यम से जल संरक्षण और प्रकृति बचाओ का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम सहायक निदेशक ईश्वर लाल पटेल एवं प्रधानाचार्य खेमराज प्रजापत के आतिथ्य में आयोजित किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन उमेद सिंह चौहान ने किया।

इस अवसर पर शिवेंद्र सुथार, फटे सिंह गरासिया, दिनेश सुथार, राहुल मेघवाल, उमेद सिंह चौहान, कृष्ण कांत पटेल, ज्ञान चंद अहारी, अमर सिंह, रमण लाल कलाल, विजय सालवी, कविता सुथार, रेखा पटेल, दिव्या गोस्वामी, विशाखा पटेल, साक्षी बारोट, स्वाती पटेल, हिना शेख, सिद्दिका पटेल, भूमिका पटेल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का विद्यालय परिसर में विसर्जन कर विद्यार्थियों ने धार्मिक आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

Tags: