झाडोल के श्रीनाथ विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित गरबा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक परिधानों में सामूहिक फोटो खिंचवाते विद्यार्थी एवं शिक्षक।

झाडोल स्थित श्रीनाथ विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग गणवेश में सजकर माता जी के गानों पर गरबा नृत्य किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह के साथ गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं।

महोत्सव के दौरान गरबा नृत्य में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालकों को विद्यालय के निदेशक श्री विक्रम सिंह जी चौहान ने पारितोषिक देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने नौ दिनों तक मनाए जाने वाले माता जी के महत्व के बारे में भी बताया।

विद्यालय में आयोजित इस पूरे कार्यक्रम का संचालन सुश्री एवन कुँवर देवड़ा द्वारा किया गया। गरबा महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों और अध्यापकों ने सामूहिक रूप से भागीदारी निभाई तथा माता जी के गीतों पर गरबा नृत्य किया।

Tags: