सनवाड़ में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ममता चपलोत का अभिनंदन।

फतहनगर। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता चपलोत का पालिका क्षेत्र में स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 2 स्थित सनवाड़ के आचार्य मोहल्ले में ममता चपलोत का फलों से तौलकर हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में मोहल्लेवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ममता चपलोत का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके पति एवं पार्षद राजेश चपलोत का भी स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद बाबूलाल गाडरी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष के स्वागत को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह नजर आ रहा है। नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगातार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां ममता चपलोत का अभिनंदन किया जा रहा है। आचार्य मोहल्ले में फलों से तौलकर किए गए स्वागत के साथ पालिका क्षेत्र में उनके सम्मान के कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है।

Tags: