झाड़ोल जेआर शर्मा पीजी कॉलेज में श्रमदान अभियान, 80 स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
झाड़ोल के जे. आर. शर्मा पीजी कॉलेज में एनएसएस के श्रमदान अभियान में 80 स्वयंसेवकों ने स्वच्छता कार्य कर परिसर को साफ किया।
: तस्वीर में जे. आर. शर्मा पीजी कॉलेज झाड़ोल के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक साफ-सफाई और श्रमदान कार्य करते हुए नजर आ रहे हैं।
। स्थानीय जे. आर. शर्मा पीजी कॉलेज झाड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत 5 अगस्त 2026 को एक दिवसीय “श्रमदान एवं साफ सफाई अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. के. जैन ने नवीन स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं श्रमदान के महत्व की जानकारी देकर की।
अभियान के दौरान महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने नवीन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। स्वयंसेवकों ने परिसर में मौजूद छोटे-छोटे पत्थरों को हटाया, कटीली झाड़ियों की सफाई की तथा खरपतवारों को हटाने का कार्य किया। इसके साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों को पानी भी पिलाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समाजशास्त्र व्याख्याता डॉ. भूपेन्द्र मेघवाल ने स्वयंसेवकों को जीवन में स्वच्छता की आवश्यकता के बारे में बताया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अनिता गन्ना ने सभी स्वयंसेवकों को “MY BHARAT PORTEL” पर गहन पंजीकरण हेतु निर्देशित किया।
श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं नवीन 80 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति स्वयंसेवकों को जागरूक किया गया।