लापरवाही से वाहन चलाने पर केस दर्ज, खेरवाड़ा में बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल
खेरवाड़ा में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज, बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल, पुलिस ने जांच शुरू की।
खेरवाड़ा थाना पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए, जिनका उपचार अस्पताल में कराया गया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह द्वारा की जा रही है।
थाना खेरवाड़ा पुलिस के अनुसार थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा के निर्देशन में दर्ज प्रकरण में परिवादी महेश कुमार मीणा (30), निवासी कागदर भाटियाफला, लापा थाना ऋषभदेव ने रिपोर्ट दी कि 4 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने भतीजे के साथ बाइक से जा रहा था।
इसी दौरान खांडी ओबरी पेट्रोल पंप के पास आरोपी चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महेश कुमार मीणा और उनके भतीजे प्रमोद कुमार मीणा पिता दिनेश मीणा, आयु 19 वर्ष, निवासी कागदर, भाटिया फला, लापा, पुलिस थाना ऋषभदेव घायल हो गए।
हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। परिवादी महेश कुमार मीणा की रिपोर्ट के आधार पर खेरवाड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।