विधायक डॉ. परमार ने बसंती देवी लबाना को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
खेरवाड़ा विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दयाराम परमार ने बसंती देवी लबाना के निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।
तस्वीर में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दयाराम परमार नयागांव के बंजार वाड़ा गांव में शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दयाराम परमार ने उपखंड नयागांव के गांव बंजार वाड़ा (आड़ीवली) निवासी बसंती देवी पत्नी डायालाल लबाना के निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
निधन का दुखद समाचार मिलने पर डॉ. दयाराम परमार आज बसंती देवी के निवास पहुंचे। उन्होंने स्व. बसंती देवी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोक संतप्त पति डायालाल लबाना सहित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
डॉ. परमार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख केवल चंद लबाना, शिक्षाविद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कमला परमार, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मोहनलाल पंडित औदिच्य, असारीवाड़ा सरपंच सुरेश भाई अहारी, थाणा सरपंच देवीसिंह गरासिया, पहाड़ा पंचायत कांग्रेस इकाई अध्यक्ष लक्ष्मण पचोला एवं पूर्व सरपंच मगन गरासिया सहित अन्य मौजूद रहे।