तस्वीर में झाड़ोल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थी बैठे हैं और उनके सामने शिक्षक व अन्य स्टाफ सदस्य खड़े दिखाई दे रहे हैं।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल, उदयपुर में 22 अगस्त 2026 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जयपुर शाखा द्वारा संचालित मानक क्लब के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मानक क्लब से जुड़े विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता की जांच ISI मार्क के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया। उप प्राचार्य श्री पदम प्रकाश जैन ने कहा कि आमजन को ठगी से बचाने के लिए यह सरकार का एक उत्तम प्रयास है। उन्होंने बताया कि मानक चिन्हों से सुसज्जित सामग्री खरीदने से ठगी से बचा जा सकता है।

मानक क्लब के प्रभारी श्री राजीव धर द्विवेदी ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना, उसके कार्य एवं उद्देश्यों, निर्धारित मानक चिन्हों, भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा बनाए गए मानकों तथा BIS द्वारा बनाई गई BIS Care ऐप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास के आमजन को भी इन मानक चिन्हों की पहचान करवाने और जागरूक करने की अपील की।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मानक क्लब के सभी पंजीकृत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पोस्टरों का मूल्यांकन श्रीमती बबिता खाथूरिया, जशोदा मेघवाल, ममता मेघवाल, स्वस्ति गोस्वामी, शमशाद परवीन, कुसुम पुरबिया और श्री कुणाल मीणा, व्याख्याताओं द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में भावना खराड़ी (कक्षा 11E) ने प्रथम, वंदना पारगी (11E) ने द्वितीय, रोशनी डोडियार (12D) ने तृतीय तथा राजू मेरावत (11D) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान सभी विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। विद्यालय के उप्राचार्य महावीर पुरबिया, पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा, शमशाद परवीन, सोहन लाल पटेल, व्याख्याता, मंजू मैडम, भगवती लाल मेघवाल और सभी स्टाफ साथी कार्यक्रम में सहभागी बने।

कार्यक्रम के अंत में श्री पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा ने धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्पादों की गुणवत्ता और मानक चिन्हों की पहचान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Tags: