हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा उदयपुर देहात ने घोषित किए विधानसभा संयोजक, मावली की जिम्मेदारी डॉ. गजेन्द्र सिंह रावल को

भाजपा उदयपुर देहात ने हर-घर तिरंगा अभियान के लिए विधानसभा संयोजकों की घोषणा की। मावली की जिम्मेदारी डॉ. गजेन्द्र सिंह रावल को सौंपी गई।

Update: 2026-07-27 14:10 GMT

तस्वीर में दिख रहे डॉ. गजेन्द्र सिंह रावल, जिन्हें मावली विधानसभा क्षेत्र से 'हर-घर तिरंगा अभियान' का संयोजक नियुक्त किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार आगामी 'हर-घर तिरंगा अभियान' को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अभियान संयोजकों की घोषणा की है।

जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने बताया कि अभियान के सफल संचालन और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति की गई है। सभी संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करेंगे।

मावली विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी डॉ. गजेन्द्र सिंह रावल को सौंपी गई है। वे क्षेत्र में घर-घर तिरंगा पहुंचाने, जनसंपर्क अभियान चलाने तथा आमजन को राष्ट्रभक्ति के इस अभियान से जोड़ने का कार्य करेंगे।

घोषित संयोजकों में मावली विधानसभा से डॉ. गजेन्द्र सिंह रावल, गोगुंदा से अशोक जोशी, झाड़ोल से रवि पूर्बिया, वल्लभनगर से सुरेश डांगी, खेरवाड़ा से राजेन्द्र खराड़ी, सलूम्बर से देवेन्द्र सिंह तथा धरियावद से नोजीराम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुष्कर तेली ने बताया कि सभी नवनियुक्त संयोजक शीघ्र ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्ययोजना तैयार कर अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 'हर-घर तिरंगा अभियान' को जन-जन का अभियान बनाते हुए अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Tags:    

Similar News