सनवाड़ विद्यालय में छह दिवसीय आदर्श जीवन निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन

सनवाड़ विद्यालय में छह दिवसीय आदर्श जीवन निर्माण शिविर का समापन हुआ, जहां विद्यार्थियों को योग, व्यायाम और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण मिला।

Update: 2026-07-27 13:23 GMT

तस्वीर में सनवाड़ विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर के दौरान मुख्य प्रशिक्षक जीवनलाल आर्यवीर का सम्मान करते हुए विद्यालय के शिक्षक नजर आ रहे हैं।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में आयोजित छह दिवसीय आदर्श जीवन निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन ईश्वर स्तुति, प्रार्थना एवं उपासना मंत्र के साथ हुआ। शिविर के समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने योग, व्यायाम और व्यक्तित्व विकास से जुड़े प्रशिक्षण का पुनः अभ्यास किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राजेंद्र कंवर ने की। मुख्य प्रशिक्षक जीवनलाल आर्यवीर ने शिविर के दौरान विद्यार्थियों को सिखाए गए आसन, प्राणायाम एवं विभिन्न व्यायामों का पुनः अभ्यास करवाया। उन्होंने इन गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग एवं व्यायाम करने की प्रतिज्ञा दिलाई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक महेश पालीवाल ने व्यायाम के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को योग एवं व्यायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए उपप्रधानाचार्य राजेंद्र कंवर ने विद्यार्थियों से योग एवं व्यायाम से निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "योग करो, स्वस्थ रहो" का संदेश अपनाकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन शंकर लाल गाडरी ने किया।

Tags:    

Similar News