तस्वीर में झाड़ोल के पंवार पेट्रोल पंप पर करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भंवर सिंह पंवार को महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत किया जा रहा है।

झाड़ोल क्षेत्र में प्रथम बार पहुंचे आदरणीय भवर सिंह जी पंवार का करणी सेना के बैनर तले पंवार पेट्रोल पंप पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में करणी सेना पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व करणी सेना झाड़ोल अध्यक्ष सरवन सिंह पडिहार ने किया। इस अवसर पर प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, जीवन सिंह चौहान, बागपुरा मंडल उपाध्यक्ष तख्त सिंह गोरान, ओगणा मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह सिसोदिया, फलासिया तहसील अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह शक्तावत, जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान, गोविंद सिंह राठौड़, किशन सिंह पंवार, नारायण सिंह झाला, लाल सिंह पडिहार, झाड़ोल उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह झाला, चमन सिंह चुंडावत, लक्ष्मण सिंह चुंडावत, गोराना प्रशासक कन्हैया लाल कटेरीया, पंचायत समिति सदस्य भवर सिंह कटेरीया, वरिष्ठ समाजसेवी जोरावर सिंह जी चौहान, लक्ष्मण सिंह झाला, कैलाश चंद नारायण लोहार, मांगी लाल पटेल, गोविंद राम पुरोहित, रमेश पालीवाल, हरि राम, लक्ष्मण तेली, खुशवंत सिंह डुलावत, भरत सिंह झाला तथा महेंद्र सिंह सिसोदिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के बैनर तले महाराणा प्रताप जी की तस्वीर के साथ भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह पंवार की उपस्थिति भी रही और कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह में सहभागिता निभाई।

इस आयोजन के माध्यम से झाड़ोल क्षेत्र में प्रथम बार पहुंचे आदरणीय भवर सिंह जी पंवार का करणी सेना के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

Tags: