तस्वीर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, उपला थुरिया के विद्यार्थी अपने बनाए गए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के पोस्टरों के साथ शिक्षकों और ब्लॉक समन्वयक के साथ नजर आ रहे हैं।

खेरवाड़ा में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के संयुक्त तत्वावधान में रेकिट के डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, उपला थुरिया में विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता सत्र के साथ पोस्टर, कविता, लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर आकर्षक पोस्टर, चित्र, कविताएं एवं लेख प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छ भारत के संदेश को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक जगदीश कुमार मीणा, खेरवाड़ा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की आदत, स्वच्छ वातावरण तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कृष्णा व्यास एवं अध्यापिका मधुलता सालवी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Tags: