PM मोदी को मारने की साजिश? फर्जी आईडी और बंदूक लेकर कार्यक्रम में घुसा था युवक...
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में फर्जी PMO अधिकारी बनकर घुसा युवक हथियारबंद बॉडीगार्ड के साथ पकड़ा गया, क्राइम ब्रांच पूछताछ में जुटी।
By : Ruturaj Ravan
Update: 2026-09-08 12:49 GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय रोहन पारेख खुद को PMO का अधिकारी बता रहा था। उसके पास मिले पहचान पत्र की जांच की गई, जिसमें वह फर्जी पाया गया।
रोहन पारेख के साथ आए बॉडीगार्ड के पास एक हथियार भी मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया।
मामले में दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा से जुड़े इस मामले में पुलिस की जांच आगे जारी है।