जामिया में हंगामा और तोड़फोड़ पर दिल्ली पुलिस सख्त: बिना अनुमति प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर|
जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन की शिकायत पर परिसर में बिना अनुमति प्रवेश और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटना के बाद कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर में बिना अनुमति के घुसने, तोड़फोड़ करने और दीवारों को गंदा करने वाले छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। जामिया प्रशासन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कर ली है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को कक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया था। इसके साथ ही अगले आदेश तक कैंपस के गेट और लाइब्रेरी को बंद रखने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद छात्रों द्वारा परिसर में प्रदर्शन जारी रखा गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रशासन के इन निर्देशों का पालन न करना आदेश का सीधा उल्लंघन है, जिसके कारण पुलिस को यह कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी है।