दो साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बाइक और चोरी के रुपयों से खरीदा मोबाइल बरामद
सूरवाल थाना पुलिस ने चोरी के प्रकरण में वांछित अशोक को लुधियाना के खन्ना सिटी से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल और चोरी के रुपयों से खरीदा मोबाइल बरामद कर जब्त किया गया।
तस्वीर में बाईं ओर गिरफ्तार आरोपी अशोक और दाईं ओर सहायक उपनिरीक्षक सियाराम नजर आ रहे हैं।
पुलिस थाना सूरवाल ने चोरी के प्रकरण में वांछित आरोपी अशोक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटर साइकिल तथा चोरी किए गए रुपयों से खरीदा गया मोबाइल बरामद कर जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई डॉ. प्रीति चन्द्रा आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर, सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में, श्री विजयसिंह मीना आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा श्री राजेन्द्र कुमार मीना आरपीएस सीओ शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। श्री मुंशीलाल उपनिरीक्षक थानाधिकारी थाना सूरवाल के नेतृत्व में श्री सियाराम सहायक उपनिरीक्षक मय पुलिस टीम ने चोरी के प्रकरण में वांछित आरोपी अशोक को गिरफ्तार किया।
घटना के अनुसार, दिनांक 06/12/2025 को धारा 175 (3) बीएनएसएस में माननीय न्यायालय एसीजेएम सवाई माधोपुर से मिनजानिब परवीश पुत्र निजामुद्दीन ग्राम खाट खुर्द पोस्ट जडावता थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर का जरिये डाक इस्तगासा प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि दिनांक 12/11/2025 को आरोपीगण अशोक पुत्र सुकन उम्र 35 वर्ष, अमित पुत्र बालेश कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ी पुख्ता थाना गढ़ी तहसील उन जिला श्यामली उत्तरप्रदेश तथा एनश पुत्र नामालूम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रूकन देबदा औरगाबाद जिला श्यामली उत्तरप्रदेश ने प्रार्थी की दुकान लालसोट मेगाहाइवे ग्राम सूरवाल से दुकान के काउंटर में रखे 6,00,000/- छह लाख नगद रुपये और प्रार्थी की मोटर साइकिल RJ25SQ4458 चोरी कर ली।
इस संबंध में प्रकरण संख्या 237/2026 धारा 61, 112(2), 303(2), 309(5) BNS में पंजीबद्ध किया गया। अनुसंधान अधिकारी श्री सियाराम सहायक उपनिरीक्षक मय पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे वांछित आरोपी अशोक को खन्ना सिटी, लुधियाना (पंजाब) से डिटेन किया गया। अनुसंधान के बाद आरोपी अशोक पुत्र सुक्कन जाति माली उम्र 34 साल निवासी गढी पुख्ता पुलिस थाना गढी पुख्ता जिला शामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटर साइकिल तथा चोरी किए गए रुपयों से खरीदा गया मोबाइल बरामद कर जब्त किया। इस कार्रवाई से चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ चोरी की गई संपत्ति की बरामदगी भी हुई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में श्री मुंशीलाल उपनिरीक्षक थानाधिकारी, श्री सियाराम सहायक उपनिरीक्षक तथा श्री अजय कानि. 76 शामिल रहे।