म्यूल खाते से साइबर ठगी का खुलासा, मलारना डूंगर पुलिस ने आरोपी अजनान खांन को पकड़ा
मलारना डूंगर पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी में म्यूल खाता उपलब्ध कराने वाले अजनान खांन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एंड्रॉयड मोबाइल जब्त कर बीएनएस व आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया, जांच जारी है।
तस्वीर में साइबर ठगी के मामले में मलारना डूंगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी अजनान खान दिखाई दे रहा है।
मलारना डूंगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले म्यूल खाता धारक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया गया है।
सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में, श्री विजय सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर एवं श्री राजेन्द्र कुमार मीना, पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। श्री मांगेलाल यादव पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर के नेतृत्व में श्री रामवीर सिंह एएसआई मय टीम ने 10.08.2026 को म्यूल खाता शिकायतों के आधार पर तलाश शुरू की।
पुलिस टीम तलाश करते हुए मलारना डूंगर आरा मशीन के पास पहुंची, जहां म्यूल खाता धारक अजनान खांन पुत्र कलाम खांन निवासी दोनायचा थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर मौजूद मिला। पुलिस द्वारा बैंक खाते के संबंध में पूछताछ करने पर अजनान खांन ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता एक युवक को साइबर फ्रॉड करने के लिए दे रखा है। उसने यह भी बताया कि साइबर फ्रॉड से अर्जित राशि का 10 प्रतिशत हिस्सा उसे दिया जाता है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया तथा अजनान खांन को धारा 318 (4), 319 (2), 61 (2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद थाना वापस पहुंचने पर प्रकरण संख्या 181/26 धारा 318 (4), 319 (2), 61 (2), 112 (2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट में पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस के अनुसार प्रकरण में गहनता से अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त अजनान खांन पुत्र कलाम खांन निवासी दोनायचा थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में श्री मांगेलाल पु.नि. थानाधिकारी थाना मलारना डूंगर, श्री रामवीर सिंह एएसआई थाना मलारना डूंगर, श्री केदार प्रसाद कानि 1138 थाना मलारना डूंगर तथा श्री राजेश कानि. 1630 थाना मलारना डूंगर शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है।