गंगापुर सिटी में सवर्ण संघर्ष समिति की बैठक रविवार 9 अगस्त को सीताराम जी मंदिर, पुरानी अनाज मंडी में वरिष्ठ सदस्य सीताराम सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति की आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से मंथन किया गया और राजस्थान सरकार के समक्ष EWS वर्ग को निकाय एवं पंचायत चुनावों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग पुरजोर तरीके से रखने को लेकर रणनीति पर विचार किया गया।

बैठक में इस मांग को लेकर पूरे राजस्थान के सवर्ण समाज को एकजुट करने के लिए संपर्क अभियान चलाने पर विचार किया गया। सदस्यों ने EWS वर्ग के लिए निकाय एवं पंचायत चुनावों में 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग को सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए समाज के लोगों को संगठित करने पर चर्चा की।

बैठक में आगामी दिनों में दिल्ली सहित अन्य जगहों पर आरक्षण की पुरानी परंपरा को खत्म कर कमजोर सभी समाज के वर्ग को आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू करने तथा UGC काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर केन्द्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए हो रहे जगह-जगह आंदोलनों में शामिल होने पर भी चर्चा हुई। साथ ही समिति के आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने तथा इसके लिए समर्पित और सक्रिय सवर्ण सदस्यों को जोड़ने के लिए कार्य करने पर सहमति बनी।

बैठक में सवर्ण समाज के राजनेताओं, सांसदों, विधायकों सहित सवर्ण समाज की राजनीतिक पार्टियों से जुड़े प्रत्याशियों, जो यूजीसी एवं आरक्षण व्यवस्था पर मौन हैं, को विरोध स्वरूप चूड़ियां भेजने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही जगह-जगह घेराव करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में गोविंद बरनाला, महेंद्र लोढी, वैध राजेन्द्र शर्मा, रविन्द्र खण्डेलवाल, महेशपाल सिंह जादौन, शैलेन्द्र शर्मा, प्रहलाद मेठी, कैलाश खण्डेलवाल, घनश्याम रावत, हरिकिशन भारद्वाज, चन्द्रप्रकाश पाराशर, प्रहलाद शर्मा, दीनदयाल मच्छीपुरा, महेश कैमला, शिवचरण अन्ना, हेमेंद्र बोहरा, लवली मिश्र, नीरज काडोल्या, राधामोहन अग्रवाल, शम्भूसिंह जादौन, कीर्ति शर्मा, विकास शुक्ला, राजेन्द्र सिंह राजपूत, लक्ष्मी मिर्जापुर, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेश कुमार, दीपक सिंह, ओमप्रकाश जैसावत, कुंदन अग्रवाल, अजय पाराशर, राकेश उपाध्याय, हिम्मत सिंह, विक्रम पाल जादौन, दशरथ सिंह चौहान, महेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, भोला मंगल, मुकेश व्यास, गोपाल दीक्षित, वेदप्रकाश गुप्ता, हरिओम शर्मा, श्याम लाल गुप्ता, वी के बंसल, शिवदयाल गुप्ता, योगेश गर्ग, श्याम रावत, चेतन गोयल, ललित मोहन शर्मा, रूपनारायण खण्डेलवाल, विनोद सिंह राजपूत, दीपक शर्मा, पूरण मल गुप्ता, नवीन नाटानी, दीपक शर्मा, मुकेश शर्मा महूंकला, गिर्राज शर्मा, पंकज गुप्ता, सुरेश खेड़ा सहित सवर्ण समाज के बन्धु उपस्थित थे।

बैठक में EWS वर्ग के 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर समाज को एकजुट करने, आगामी आंदोलनों में भागीदारी बढ़ाने, सक्रिय सदस्यों को जोड़ने तथा यूजीसी और आरक्षण व्यवस्था के मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिनिधियों के विरोध की आगामी रणनीति तय की गई।

Tags: