सवाई माधोपुर में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत मु०न० 138/26 में 02 हजार रुपये के इनामी वांछित साइबर अपराधी इरफान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने आरोपी को खंडार रोड, सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा 02 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। श्री राकेश राजौरा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर तथा श्री राजेन्द्र मीना, वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री मदनलाल मीणा, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

दिनांक 20.04.26 को थाना हाजा पर कार्यालय श्रीमान पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर साइबर सेल से साइबर फ्रॉड करने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अल्फैज और जुनैद को गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपी इरफान घटना के समय से फरार चल रहा था।

फरार आरोपी इरफान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा 02 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खंडार रोड, सवाई माधोपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अनुसंधान जारी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार इनामी आरोपी की पहचान इरफान पुत्र लियाकत अली, जाति मुसलमान, उम्र 28 साल, निवासी मिर्जा मोहल्ला, शहर जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी कोतवाली श्री मदनलाल, उप निरीक्षक श्री चन्द्रहुसैन, सहायक उप निरीक्षक श्री हरिलाल, हेड कांस्टेबल 323 श्री हम्बीर, हेड कांस्टेबल 378 श्री समशेर, कांस्टेबल 952 श्री कन्हैयालाल, कांस्टेबल 210 श्री दिनेश तथा कांस्टेबल 1135 श्री मनीष शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल श्री मनीष की इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका रही।

पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपी से आगे का अनुसंधान जारी है, जिससे साइबर फ्रॉड से जुड़े प्रकरण में आवश्यक तथ्यों को सामने लाया जा सके।

Tags: