बैंक ऑफ बड़ौदा की मित्रपुरा शाखा में शाखा प्रबंधक सोहनलाल मीना और बैंककर्मी मृतक बीमाधारकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये के बीमा क्लेम के चेक सौंपते हुए।   

बैंक ऑफ बड़ौदा की मित्रपुरा शाखा ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो मृतक बीमाधारकों के परिजनों को कुल 4 लाख रुपए की बीमा राशि के चेक सौंपे। दोनों लाभार्थियों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। सर्पदंश और सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद बीमा क्लेम स्वीकृत होने पर यह राशि प्रदान की गई।

शाखा प्रबंधक सोहनलाल मीना ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाभार्थियों को 2-2 लाख रुपए की बीमा राशि के चेक दिए गए। उपशाखा प्रबंधक जुगल किशोर गर्ग ने बताया कि बांसपरसा निवासी लाली देवी बैरवा पत्नी महेंद्र बैरवा की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। बीमा क्लेम स्वीकृत होने के बाद उनके पति महेंद्र बैरवा पुत्र अर्जुन लाल बैरवा को 2 लाख रुपए का चेक सौंपा गया।

इसी प्रकार मोरण निवासी सीमा मीना पुत्री रामस्वरूप मीना की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। योजना के तहत उनकी मां मनोहर देवी पत्नी रामस्वरूप मीना को 2 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

इस दौरान बैंककर्मी मनीष मीना, मिंटूलाल सैनी सहित अन्य बैंक कर्मचारी मौजूद रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा की मित्रपुरा शाखा की ओर से दोनों मामलों में बीमा क्लेम स्वीकृत होने के बाद परिजनों को राशि सौंपी गई, जिससे योजना के तहत निर्धारित बीमा लाभ लाभार्थियों तक पहुंचा।

Tags: