नरेंद्र जैन को WCREU में सहायक महामंत्री बनाने का प्रस्ताव, AIRF से मांगी मंजूरी
WCREU में नरेंद्र जैन को सहायक महामंत्री बनाने का प्रस्ताव, महासचिव मुकेश गलाव ने AIRF से आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया।
तस्वीर में नरेंद्र जैन सफेद शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (WCREU) में संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारी को लेकर पहल की गई है। यूनियन के महासचिव श्री मुकेश गलाव ने ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महासचिव श्री शिव गोपाल मिश्रा को पत्र भेजकर श्री नरेंद्र जैन को WCREU में सहायक महामंत्री (Assistant General Secretary) के पद पर को-ऑप्ट किए जाने का अनुरोध किया है।
यूनियन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन की आवश्यकताओं तथा यूनियन के सुचारु एवं प्रभावी संचालन को ध्यान में रखते हुए श्री नरेंद्र जैन को संगठन के नियमों एवं संविधान के अनुसार सहायक महामंत्री के पद पर को-ऑप्ट किया जाना उचित होगा।
महासचिव श्री मुकेश गालव ने AIRF महासचिव से इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
श्री नरेंद्र जैन लंबे समय से रेल कर्मचारियों एवं श्रमिक हितों से जुड़े संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं श्रमिक हितों के प्रति सक्रिय योगदान को देखते हुए WCREU में उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने की पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नरेंद्र जैन को सहायक महामंत्री के पद पर को-ऑप्ट किए जाने के इस प्रस्ताव से वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के कार्यकर्ताओं एवं रेल कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। सभी ने श्री नरेंद्र जैन के उज्ज्वल संगठनात्मक भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।