शिक्षक कालूराम प्रजापत ने रंगोली से दिया ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश, पौधारोपण का संकल्प
सवाई माधोपुर में शिक्षक कालूराम प्रजापत ने रंगोली से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का संदेश दिया और पौधारोपण व संरक्षण की अपील की।
पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सवाई माधोपुर परिसर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिगरिया के शिक्षक कालूराम प्रजापत ने आकर्षक रंगोली बनाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेश कुमार गुप्ता, कमलेश मीना, विजय जैन, शाकिर अली, योगेश मीना, रूमाली मीना सहित कार्यालय कार्मिकों ने शिक्षक के साथ छायादार एवं फूलदार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
शिक्षक कालूराम प्रजापत ने उपस्थित कार्मिकों से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने तथा उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करने की अपील की। रंगोली के माध्यम से दिए गए इस संदेश ने पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया।