तस्वीर में अंसार खलीफा सफेद शर्ट पहने और गले में भाजपा का दुपट्टा डाले नजर आ रहे हैं।

निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण सह-प्रभारी अंसार खलीफा को उदयपुर संभाग प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन जी राठौड़ के निर्देशन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने अंसार खलीफा को उदयपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किया है। निकाय चुनाव से पहले मिली इस जिम्मेदारी को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अंसार खलीफा को उदयपुर संभाग प्रभारी बनाए जाने की सूचना मिलते ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता का सम्मान बताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंसार खलीफा के संगठनात्मक अनुभव से उदयपुर संभाग में पार्टी के कार्यों को गति मिलेगी। आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए वे कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और भाजपा के पक्ष में बेहतर माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंसार खलीफा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उदयपुर संभाग में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Tags: