गंगापुर सिटी-हिंडौन सिटी-बयाना सेक्शन में सघन टिकट जांच, 59 मामलों में ₹39,940 वसूले
कोटा मंडल के गंगापुर सिटी-हिंडौन सिटी-बयाना सेक्शन में सघन टिकट जांच अभियान के दौरान 59 प्रकरण दर्ज कर 39,940 रुपये वसूले गए।
गंगापुर सिटी-हिंडौन सिटी-बयाना सेक्शन में रेलवे अधिकारियों द्वारा यात्रियों के टिकट की सघन जांच की जा रही है।
कोटा मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गंगापुर सिटी-हिंडौन सिटी-बयाना सेक्शन में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोटा श्री सौरभ जैन के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 59 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे ₹39,940 की वसूली की गई। टिकट जांच अभियान का नेतृत्व श्री सुनील कुमार मीना, मंडल वाणिज्य निरीक्षक और श्री मदन लाल मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक ने किया।
अभियान के दौरान टिकट चेकिंग स्टॉफ के श्री ऋषि, श्री रामबिलास, श्री समय सिंह, श्री मक्खन लाल, श्री नरेश, श्री त्रिलोक, श्री हरिकेश और श्री जितेंद्र तथा रेलवे सुरक्षा बल के श्री ओमेंद्र सिंह ने प्रभावी जांच की।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। साथ ही यात्रियों से अनाधिकृत विक्रेताओं से दूरी बनाए रखने को कहा गया है, ताकि सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित की जा सके। सघन टिकट जांच अभियान के दौरान हुई कार्रवाई रेल राजस्व की सुरक्षा और वैध टिकट के साथ यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में की गई कार्रवाई को रेखांकित करती है।