इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की आमसभा सम्पन्न, धर्मशाला निर्माण के लिए बढ़ा जनसहयोग का आह्वान
गंगापुर सिटी में इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की आमसभा में निर्माणाधीन धर्मशाला की प्रगति की समीक्षा की गई। समिति ने शेष निर्माण के लिए समाज, दानदाताओं और श्रद्धालुओं से सहयोग का आह्वान किया। साथ ही 25-26 अगस्त को होने वाली यात्रा, 108 मीटर लहरिया महोत्सव और विशाल भंडारे की तैयारियों की जानकारी भी दी गई।
तस्वीर में भगवती पैलेस में आयोजित इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की बैठक के दौरान मौजूद समिति अध्यक्ष देवीचरण गर्ग और अन्य गणमान्य लोग दिखाई दे रहे हैं।
गंगापुर सिटी। इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की आमसभा गुरुवार शाम भगवती पैलेस में समिति अध्यक्ष देवीचरण गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ मां इंदरगढ़ बिजासन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान समिति ने निर्माणाधीन धर्मशाला की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों के लिए समाज, दानदाताओं और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक सहयोग का आह्वान किया।
महामंत्री वेदप्रकाश मंगल ने पिछली बैठक की कार्रवाई का अनुमोदन कराया। उन्होंने बताया कि जिला बूंदी स्थित इंदरगढ़ माता परिसर में गंगापुरवासियों की निर्माणाधीन धर्मशाला में बैंक्वेट हॉल, रिसेप्शन हॉल, किचन, चौकीदार व मैनेजर कक्ष सहित करीब 5500 वर्गफीट आरसीसी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में 12 अटैच लेट-बाथ कमरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
कोषाध्यक्ष मनीष सिंघल (तिरपाल) ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्राप्त दानराशि अब तक निर्माण कार्य में खर्च हो चुकी है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के शेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए समाज, दानदाताओं एवं श्रद्धालुओं के सहयोग की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं पूर्व चेयरमैन सुरेशचंद सिंघल ने सभी श्रद्धालुओं से धर्मशाला निर्माण में बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक के दौरान कई श्रद्धालुओं ने निर्माण कार्य के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा करते हुए ट्रस्टी सदस्य बनने की सहमति भी प्रदान की।
समिति की ओर से श्रीमती तारा देवी वालौती, सुदर्शन मित्तल, महेश नारोली, कमलेश खिदिरपुर, दिनेश करणपुर, एडवोकेट गंगाप्रसाद, एडवोकेट जगदीश प्रसाद, सतीश मधुबन, ललित अग्रवाल, हनुमान लोहा, दीनदयाल मच्छीपुरा, संदीप जैमिन, बबलू चौबे, नरसीलाल, पुरुषोत्तम माइक्रो, ओमप्रकाश, अशोक करौली, डॉ. सीताराम, बाबूलाल व्याख्याता एवं अशोक जांगिड़ सहित ट्रस्टी सदस्यों का माता रानी का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
बैठक में कैलाशचंद, रामअवतार, सुनील, दिनेश, त्रिवेणी, आशीष पीलोदा, मनमोहन, रघुनंदन करौली, रॉकी गुप्ता, गिरार्ज बैराडा, मनसुख मेड़ी, योगेश, अनुराग और आकाश गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने भी धर्मशाला निर्माण को लेकर अपने सुझाव दिए।
अध्यक्ष देवीचरण गर्ग ने बताया कि 25 अगस्त को इंदरगढ़ माता के लिए यात्रा रवाना होगी। रात्रि जागरण के बाद 26 अगस्त को 108 मीटर लंबे लहरिया महोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की। बैठक के समापन पर सहभोज आयोजित किया गया तथा समिति की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।