तस्वीर में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी के परिसर में प्रधानाचार्य श्रीमती राजेंद्री मीना, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक देवीलाल मीना और अन्य कर्मचारी पौधारोपण करते हुए नजर आ रहे हैं।

गंगापुर सिटी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार 7 अगस्त 2026 को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक देवीलाल मीना एवं प्रधानाचार्य श्रीमती राजेंद्री मीना के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक देवीलाल मीना ने उपस्थित सभी कार्मिकों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने विभाग से प्राप्त लक्ष्य के अनुसार लगभग 3500 पौधों का समय पर रोपण करवाने तथा सभी पौधों की जियो ट्रैकिंग करवाने के निर्देश दिए।

प्रधानाचार्य श्रीमती राजेंद्री मीना ने हरियालो राजस्थान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कार्मिक को 20-20 पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और उन्हें बड़ा वृक्ष बनाने का संकल्प लेने के लिए कहा।

पौधारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय गंगापुर सिटी के सहायक आचार्य डॉक्टर दिनेश मीना, तेजराम मीना, व्याख्याता रूपसिंह मीना, मुकेश मीना, गिरधारी एवं प्रभारी अशोक बैश सहित अन्य उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और पौधों के संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Tags: