तस्वीर में गंगापुर सिटी के अस्पताल बाली गली में आयोजित बैठक में व्यापार मंडल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य नजर आ रहे हैं।

गंगापुर सिटी में व्यापार मंडल अस्पताल बाली गली के दुकानदारों द्वारा गठित व्यापार मंडल एसोसिएशन की आमसभा 19 अगस्त को आयोजित हुई। आमसभा में सर्वसम्मति से संगठन की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। देवकीनंदन गुप्ता फर्नीचर वाले को अध्यक्ष चुना गया।

आमसभा में ओम प्रकाश गुप्ता साबुन वाले को महामंत्री, गोविंद अग्रवाल सेवा वाले को उपाध्यक्ष, अनिल आनंद आगरा वाले को कोषाध्यक्ष तथा सत्यनारायण घी वाले को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया।

आमसभा में मनीष सागवान, मुकेश अग्रवाल, पवन मेडिकल, महेश लोहा, सीताराम दूलीचंद, कृष्णा ट्रेडर्स, टीकम चाय वाले, विष्णु खादी, गुमानो पेंट्स, मनीष बरिया, प्यारेलाल मेडिकल, विजय किराना, दामोदर किराना एवं शिवचरण सैनी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक में व्यापार मंडल को मजबूत करने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करने को लेकर चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध गठन के साथ व्यापार मंडल एसोसिएशन ने संगठनात्मक एकजुटता और व्यापारी हित में सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Tags: