20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर दोनों सदनों को आहूत करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की।
तस्वीर में संसद भवन का एरियल व्यू दिखाई दे रहा है, जिसमें पुराना और नया संसद भवन परिसर स्थित है।
नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों को मानसून सत्र के लिए आहूत करने की मंजूरी दे दी है।
किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भारत सरकार की सिफारिश पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद के दोनों सदनों को मानसून सत्र 2026 के लिए आहूत करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।"
सरकार की सिफारिश को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्वीकृति मिलने के बाद अब संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरंभ होगा और 13 अगस्त तक दोनों सदनों की कार्यवाही चलेगी। इस संबंध में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को आधिकारिक घोषणा की।