लसाड़िया के विद्या निकेतन विद्यालय में लोकतांत्रिक छात्र संघ का गठन, चुनाव से चुने गए 16 पदाधिकारी
लसाड़िया के विद्या निकेतन विद्यालय में लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया से छात्र संघ का गठन हुआ। जानिए किन विद्यार्थियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां।
विद्या निकेतन विद्यालय परिसर में छात्र संघ चुनाव के बाद अध्यापकों और अन्य आचार्यों के साथ समूह में खड़े एवं बैठे हुए नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारी।
विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित विद्या निकेतन विद्यालय में लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से छात्र संघ का गठन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान प्रक्रिया में भाग लेते हुए विभिन्न पदों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।
चुनाव परिणाम के अनुसार नैतिक वेद अध्यक्ष, विग्नेश मीणा उपाध्यक्ष, आशुतोष भाट सचिव, प्रिंस रॉय कोषाध्यक्ष, मनीष मेघवाल अनुशासन प्रभारी, दुष्यन्त वेद गणवेश प्रभारी, कमलेश मीणा पर्यावरण प्रभारी, भावेश मीणा शारीरिक प्रभारी, नरेश भाट सांस्कृतिक प्रभारी, सांवरीया मीणा जल प्रकाश प्रभारी, रतन मीणा बैठक प्रभारी, राहुल पटेल संस्कृत प्रभारी, तनीष चौधरी आंग्लभाषा प्रभारी, छगन मीणा वाहन प्रभारी, लक्ष्यराज भाषा प्रभारी तथा लोकेश मीणा मध्यान्तर प्रभारी निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा के सानिध्य में आचार्य गणेश लाल भाट, पुष्कर लाल मीणा, किशोर गॉंच्छा, लोकेश साहू, सांवरीया मीणा, हरजी लाल एवं गुड्डी देवी मीणा द्वारा संपन्न कराई गई।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया का महत्व बताते हुए कहा कि विद्यालय में छात्र संघ चुनाव आयोजित करने से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व की भावना तथा कर्तव्यनिष्ठा का विकास होता है। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रभारी शंकर लाल मीणा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय में संपन्न यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया विद्यार्थियों को नेतृत्व और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।