सलूम्बर से 100 श्रद्धालुओं का जत्था गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए किशनगढ़ रवाना, देशभर से जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

सलूम्बर से 100 श्रद्धालुओं का जत्था गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने किशनगढ़ रवाना हुआ, जहां राष्ट्र संत आचार्य विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन।

Update: 2026-07-29 07:12 GMT

तस्वीर में सलूम्बर से किशनगढ़ के लिए रवाना होने से पहले एक बस के आगे पारंपरिक वेशभूषा में खड़े जैन समाज के महिला और पुरुष श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं।

सलूम्बर की सकल जैन समाज से 100 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को किशनगढ़ में राष्ट्र संत आचार्य विहर्ष सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का यह धार्मिक यात्रा संघ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर गुरु पूजन तथा चातुर्मास कलश स्थापना जैसे आयोजनों का साक्षी बनेगा।

पुलक मंच अध्यक्ष मणिलाल मालवी ने बताया कि सकल जैन समाज के 100 श्रद्धालु मंगलवार को सलूम्बर से बस द्वारा भीलवाड़ा पहुंचे, जहां राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। संध्याकालीन मंगल आरती के पश्चात श्रद्धालु किशनगढ़ के लिए रवाना होंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार दोपहर आर.के. कम्युनिटी हॉल, किशनगढ़ में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेंगे।

महावीर दोषी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सलूम्बर के अलावा दिल्ली, इंदौर और मुंबई सहित राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। बुधवार दोपहर गुरु पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अष्टद्रव्य से सजे सुसज्जित थालों के साथ राष्ट्र संत आचार्य विहर्ष सागर महाराज का गुरु पूजन होगा। इस दौरान उपस्थित श्रावक गुजराती, राजस्थानी, मराठी सहित विभिन्न प्रदेशों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर गुरु पूजन करेंगे। वहीं सायंकाल भव्य चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यात्रा संघ में नगर से सेठ लक्ष्मीलाल ढालावत, सुशील मिंडा, सूरजमल सिंघवी, गजेंद्र शाह, अशोक तोरावत, कमलेश तोरावत, सुरेश मावजियोत, गजेंद्र दोषी, विनोद गुनावत, भगवतीलाल सिंघवी, कन्हैयालाल हीरावत, नरेश मालवी, नरेंद्र भीमावत, महावीर गांधी, ललित भूता, मोहन सिंघवी, झूमकलाल दोषी, मोहन रागजियोत, सोहन तोरावत, कांतिलाल तोरावत, गौरव जैन, रंजना गांधी, रेखा तोरावत, सुलोचना शाह, चंदा मालवी, रेणुका मिंडा, नयना भूता, मंजू तोरावत, कमला रग्जियोत, विमला दोषी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़े इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं की भागीदारी कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान करेगी।

Tags:    

Similar News