तस्वीर में जिला कलक्टर भबराना में ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्यालय का निरीक्षण करते दिख रहे हैं।

सलूंबर, 18 सितम्बर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान 2026 के तहत भबराना दौरे पर पहुंचे जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और संस्थाओं का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन अटल पथ का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य पूरा कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने अटल पथ से संबंधित निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिला कलक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, भबराना का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं समिति पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा किसानों को योजनाओं और सहकारिता से जुड़ी सुविधाओं का प्रभावी लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान अटल पथ, निर्माणाधीन पुल और ग्राम सेवा सहकारी समिति की व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Tags: