तस्वीर में लसाड़िया कांग्रेस कार्यालय के भीतर कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों के समक्ष खड़े नजर आ रहे हैं।   

लसाड़िया। कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में लसाड़िया कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रशासक रूपलाल मीणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष हमीद खां, मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा, लक्ष्मणलाल मीणा, बाबारूलाल मीणा, पुरीलाल मीणा, वेनीराम मीणा, कैलाश चंद्र मीणा, केशुलाल मीणा, उदयलाल मीणा, धुलाराम मीणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: