तस्वीर में दिख रही पीली बस के सामने खड़े भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता।

सलूम्बर। पूरा संसार इस वर्ष को महिला वर्ष के रूप में मना रहा है। इसी निमित्त भारतीय किसान संघ की ओर से दिल्ली में महिला आयाम का महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में देशभर से तहसील स्तर की टोली की बहनों को आमंत्रित किया गया है।

महिला कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। इसी क्रम में सलूम्बर जिले की सभी तहसीलों से महिला कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं।

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष इन्द सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष किशोर सिंह राठौड़ तथा महिला प्रमुख दीपिका साहू हैं। सलूम्बर जिले की सभी तहसीलों से महिला कार्यकर्ताओं की दिल्ली में प्रस्तावित भागीदारी को महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर आयोजित इस सम्मेलन से जोड़ा गया है।

Tags: