तस्वीर में आमेट थाने के बाहर सड़क किनारे खड़े ग्रामीण और पुलिस थाने के पास जुटी भीड़ नजर आ रही है।

राजसमंद के आमेट में तीन युवकों द्वारा तीन युवतियों को भगाकर ले जाने के मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने आमेट थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाने के बाहर एकत्रित हुए और पुलिस द्वारा दस्तयाब की गई युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द करने की मांग की।

युवतियों को परिजनों को सौंपने की मांग को लेकर थाने के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के चलते आमेट थाने के बाहर गहमागहमी का माहौल बना रहा। परिजनों ने पुलिस से युवतियों को जल्द उनके सुपुर्द करने की मांग की।

स्थिति को देखते हुए आमेट थाने के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर थाने का मुख्य गेट बंद कर रखा है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश के प्रयास जारी हैं।

Tags: