ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर की पंचायतराज चुनावों को लेकर अहम बैठक, एकजुटता का संकल्प
खमनोर में कांग्रेस की अहम बैठक में पंचायतराज चुनावों, विकास कार्यों में भेदभाव और पंचायतों में स्टाफ की कमी को लेकर चर्चा हुई।
तस्वीर में मोलेला में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान नेता और उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
आगामी पंचायतराज चुनावों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर के तत्वावधान में मोलेला खेड़ादेवी माताजी प्रांगण में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में भेदभाव, पंचायत समिति के अधिकारियों की मनमानी और आमजन की परेशानियों सहित आगामी पंचायतराज चुनावों को लेकर चर्चा की गई।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ ने बताया कि प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं विधानसभा प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ ने की।
बैठक की शुरुआत माताजी के श्रीचरणों में वंदन और माताजी के जयकारों के साथ की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा राज में जनता त्रस्त और प्रशासन मस्त है। पंचायतों में स्टाफ की कमी के कारण आमजन को भटकना पड़ रहा है। वक्ताओं ने आगामी पंचायतराज चुनावों में भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकने तथा सभी कार्यकर्ताओं के एकजुट होकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को जिताने का संकल्प लिया।
बैठक में पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम माली, फ़तेलाल गमेती, उपप्रधान रामेश्वरलाल खटीक, वेभवराजसिंह चौहान, जिलापरिषद सदस्य कुकसिंह गौड, दशरथसिंह झाला, जिला महामंत्री संदीप श्रीमाली, श्रवणसिंह झाला, देवीसिंह शिशवी, इंदरलाल गमेती, ब्लॉक महामंत्री बंटी पुरोहित, महिला ब्लॉक अध्यक्ष नीता माली, संतोष सुथार, मण्डल अध्यक्ष दुर्गालाल भील, बालू गायरी, नारायणलाल लोहार, रामू रेबारी, खेमसिंह, भगवतीलाल पालीवाल, किसन कटारा, रामचंद्र पालीवाल, पप्पू सुथार, प्रशासक जगन्नाथ डागलिया, तेजसिंह सोलंकी, यशवंत श्रीमाली, लहरीलाल गायरी, पंकज सोनी, रमेश सोनी, पप्पू डांगी, नरेंद्र मेहता, रतनसिंह, दुर्गासिंह, अजयसिंह मचिन्द, मोहनसिंह चदाना, लक्ष्मीलाल प्रजापत, कमलेश श्रीमाली, विनोद श्रीमाली, ललित कनेरिया, संजय पुरोहित, देवा गायरी, नारायणलाल गायरी, रवींद्र श्रीमाली सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में पंचायतराज चुनावों की तैयारियों के साथ क्षेत्रीय विकास, पंचायतों में स्टाफ की कमी और आमजन की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ आगामी चुनाव में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को जिताने का संकल्प लिया।