तस्वीर में आमेट स्थित श्री ओसवाल समाज पंचायती नोहरा के उद्घाटन समारोह के दौरान समाज के पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि अभिनंदन पत्र थामे नजर आ रहे हैं।

श्री ओसवाल समाज पंचायती नोहरा, आमेट (शहर) के नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद सोमवार को विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जैन संस्कार विधि के तहत सर्वप्रथम मंगल भावना का श्रवण कराया गया। इसके बाद उद्घाटनकर्ताओं के मस्तक पर तिलक, मौली एवं मांगलिक देकर धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ पंचायती नोहरा एवं शिलालेख का अनावरण किया गया तथा रिबन खोलकर शुभ उद्घाटन किया गया।

अध्यक्ष चतर लाल डांगी ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह के मुख्य उद्घाटनकर्ता आमेट निवासी देवी लाल, गणपत लाल एवं लक्ष्मी लाल लोढ़ा परिवार रहे। मुख्य सहयोगी राकेश कुमार, गणपत लाल एवं प्रकाश कुमार बंम्ब परिवार रहे।

कार्यक्रम में मंचासीन अध्यक्ष चतर लाल डांगी, मुख्य अतिथि डॉ. बसंती लाल बाबेल, विशिष्ट अतिथि आमेट राज परिवार से ज्ञानेंद्र सिंह, विशेष आमंत्रित आमेट मित्र मंडल मुंबई के अध्यक्ष विनोद कुमार बापना, मंत्री महावीर चंडालिया एवं कोषाध्यक्ष निलेश चंडालिया, पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश हिरण, मिश्रीलाल चौधरी, पंचायती नोहरा संरक्षक धर्मचंद खाब्या, गणपत लाल डांगी, महेंद्र कुमार बोहरा, मंत्री देवेंद्र कुमार बापना, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार कोठारी, भंवरलाल चंडालिया, मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता, स्थानकवासी संघ अध्यक्ष धर्मेश कुमार कोठारी, तेरापंथ सभा कार्यअध्यक्ष निर्मल कुमार गेलडा, देवेंद्र कुमार मेहता आदि का पगड़ी एवं उपरणा द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा उन्हें मंच पर स्थान ग्रहण कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण की प्रस्तुति से हुआ, जिसे पवन कच्छारा ने प्रस्तुत किया। डॉ. बसंती लाल बाबेल, राज परिवार से ज्ञानेंद्र सिंह, विनोद कुमार बापना, राजा बाबू एवं शांताबाई लोढ़ा ने संभाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।

जैन संस्कार विधि के अंतर्गत मोतीलाल डांगी एवं पवन कच्छारा ने मंगल मंत्रोच्चार, नवकार महामंत्र एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ नवनिर्मित एवं नवीनीकृत पंचायती नोहरा का उद्घाटन किया। वक्ताओं ने कहा कि पंचायती नोहरा समाज की एकता तथा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके नवीनीकरण से समाजजनों को विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

भवन निर्माण में सहयोग करने वाले सभी दानदाता भामाशाहों का अभिनंदन पत्र एवं उपरणा द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में संदीप बापना ने सभी पधारे हुए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल एवं ओजस्वी संचालन मोतीलाल डांगी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोशन लाल कोठारी, भंवरलाल चंडालिया, प्रकाश बोहरा, सुनील कोठारी, अशोक महात्मा, देवेंद्र कोठारी, सुखलाल कोठारी, बाबूलाल सेठ, हस्तीमल सेठ, शांतिलाल सेठ, अनिल महात्मा आदि का सहयोग रहा। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से आतिथ्य ग्रहण किया।

Tags: