आमेट के तुलसी अमृत विद्यापीठ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान
आमेट के तुलसी अमृत विद्यापीठ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, देशभक्ति प्रस्तुतियों के साथ वरिष्ठजनों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। समारोह में 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सम्मान दिया गया।
आमेट के स्थानीय तुलसी अमृत विद्यापीठ विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और संस्कारों की धरोहर को सम्मान देते हुए उन्हें तिलक, शॉल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आमेट मुंबई मित्र मंडल अध्यक्ष विनोद लक्ष्मीलाल बाफना, मंत्री महावीर मूलचंद चंडालिया, कोषाध्यक्ष निलेश शांतिलाल चंडालिया एवं पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मगनलाल हिरण का विद्यालय परिवार की ओर से तिलक लगाकर, साफा पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।
मुख्य अतिथि विनोद लक्ष्मीलाल बाफना एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए शानदार परेड प्रस्तुत की। राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
समारोह में विद्यालय अध्यक्ष अरविंद कुमार भरसारिया, मंत्री अशोक गांधी, विनोद कुमार बाफना, संरक्षक गणपतलाल डांगी, महेंद्र बोहरा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
समारोह में मूलचंद बोल्या, लक्ष्मीलाल गेलड़ा, मीठालाल खटोड़, संपतलाल गांधी, हीरालाल पितलिया, हीरालाल दीपचंद ओस्तवाल, भूरालाल चपलोत, गणपतलाल डांगी, चंदनमल बोहरा, मिश्रीलाल चौधरी, लक्ष्मीलाल पामेचा, पारसमल श्रीमाल, मिश्रीलाल दुग्गड़ एवं धर्मचंद खाब्या सहित उपस्थित वरिष्ठजनों को तिलक लगाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविताओं एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर सुधा मेहता, कमला रानी भरसारसिया, मनीषा छाजेड़, मनीषा डांगी, रेणु छाजेड़, अनीता छाजेड़, रेखा खाब्या, शैली मेहता एवं संगीता चंडालिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धर्मेश कोठारी, सुरेंद्र कुमार सूर्या, मनसुख लाल बंम्ब, सुशील सूर्या, दिनेश सरणोत, दिलीप सिरोया, देवेंद्र बाफना, रोशन लाल कोठारी, बाबूलाल लोढ़ा, सुंदरलाल हिरण, पारसमल पामेचा, गेहरी लाल पितलिया, प्रवीण ओस्तवाल, महेंद्र चौरडिया, लाभचंद हिंगड़, दिनेश सियाल, मनीष जैन, राजू पितलिया, संजय बोहरा, मनीष ढिलीवाल, पुनीत जैन, महावीर सेठ, हेमंत भंडारी, ज्ञानचंद बाठिया, सुनील कोठारी, सतीश सोनी, महावीर हिरण, विपुल पितलिया, विशाल पितलिया, योगेश ढिलीवाल, प्रकाश बोहरा एवं कौशल मेहता सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय की शिक्षिका ज्योति पुरोहित को श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं छात्र रचित लोढ़ा को कक्षा 12वीं में 91.20 प्रतिशत तथा छात्र प्रिंस गेलड़ा, अर्पित चौधरी एवं छात्रा आराध्या जोशी को कक्षा 10वीं में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर आमेट उपखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। इसे विद्यालय परिवार के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय बताया गया।
प्रधानाचार्य योगेश तंबोली एवं केवल चंद लववंशी ने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मुस्तफा, ज्योतिषा, ईशिका एवं प्रिंस ने किया। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में शिक्षक राहुल एवं वंशिका का विशेष मार्गदर्शन एवं नेतृत्व रहा।
अंत में मुकेश चपलोत ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह में वरिष्ठजनों के सम्मान, विद्यार्थियों की देशभक्ति प्रस्तुतियों और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।