तस्वीर में राजसमंद स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भीमराज बैरवा को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए समाज के लोग नजर आ रहे हैं।

जिला मुख्यालय स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर पर अखिल भारतीय बैरवा समाज के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में महासभा के जिला अध्यक्ष पद पर गांव भादला गोविंदपुरा, आमेट निवासी भीमराज बैरवा को विजयी घोषित किया गया। वहीं जिला महामंत्री पद पर कांकरोली निवासी मोहनलाल बेरवा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव में समाज के कार्यकर्ता एवं सदस्यों ने मतदान किया। कुल 165 मत पड़े। इनमें भीमराज बैरवा को 95 मत तथा किशन लाल मदारा को 69 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भीमराज बैरवा ने 26 मतों से विजय हासिल की।

बैरवा समाज के नाथद्वारा, खमनोर, रेलमगरा, आमेट और राजसमंद के सभी ब्लॉक के समाजजनों ने मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

चुनाव अधिकारी दलीचंद भोपाल सागर एवं एडवोकेट मांगीलाल कपासन के सानिध्य में चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान समाज के विभिन्न जन उपस्थित रहे। इनमें शिवलाल नायब तहसीलदार मदन मोलेला, हेमराज, नारायण लाल करोली, नाथू, हेमराज, रामचंद्र, शंकर, गोपी लाल, शंकर, कमलेश, रतन, भोपाजी बालू, रतन, प्यारेलाल, रमेश भादला, सोहन रेलमगरा, शांतिलाल, प्रकाश राजपुरा, किशन लाल गिलुन्ड, सागरमल राजनगर, शंकर किशनपुरा और विमल सरसुनिया आदि समाजजनों द्वारा चुनाव संपन्न करवाया गया।

चुनाव परिणाम के साथ अखिल भारतीय बैरवा महासभा के जिला अध्यक्ष पद पर भीमराज बैरवा की जीत और जिला महामंत्री पद पर मोहनलाल बेरवा के निर्विरोध निर्वाचन से नई जिला कार्यकारिणी का चयन हुआ।

Tags: