तस्वीर में महाकालेश्वर मंदिर में शिवलिंग और अन्य प्रतिमाओं के सामने छप्पन भोग की थालियां सजी दिखाई दे रही हैं।

नगर के गांधी नगर क्षेत्र स्थित विख्यात महाकालेश्वर मंदिर में क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में विशेष श्रृंगार कर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

मंदिर के पुजारी भगवत सिंह राठौड़, दिनेश लगी, सौरव और महिला मंडल द्वारा विशेष श्रृंगार धारण कर छप्पन भोग का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ भगवान के दर्शन किए।

इस अवसर पर विनय शर्मा, सूरज सिंह, बजरंग, जय सिंह, शम्भू सिंह, योगेश, बृजेश, शांता, कामना, कमला, ललिता, लीला देवी, माया, कैलाश देवी, मदन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

श्रद्धालुओं ने बताया कि नगर के विख्यात महाकालेश्वर मंदिर में विगत 5 वर्षों से छप्पन भोग का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Tags: