गैस उपभोक्ताओं के लिए अहम बदलाव सामने आया है। अब शहरी और ग्रामीण सभी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में कम समय में गैस रिफिल की सुविधा मिल सकेगी।

स्थानीय चारभुजा गैस सर्विस (इंडेन) ऑफिस के प्रबंधक दिनेश चन्द्र दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि अब सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस बुकिंग 45 दिन के बजाय 25 दिन में की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि 5kg के सिलेंडर की बुकिंग 9 दिन में और 10kg के सिलेंडर की बुकिंग 18 दिन में आसानी से रिफलिंग करवाई जा सकती है। नए बुकिंग अंतराल के तहत उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद सिलेंडर रिफिल कराने की सुविधा मिलेगी।

गैस बुकिंग अवधि में यह बदलाव शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगा। स्थानीय चारभुजा गैस सर्विस (इंडेन) के प्रबंधक दिनेश चन्द्र दाधीच की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अलग-अलग क्षमता वाले सिलेंडरों के लिए निर्धारित बुकिंग अवधि के मुताबिक रिफलिंग कराई जा सकेगी।

Tags: