तस्वीर में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी ताहिर अली शौरघर आमेट में चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान फीता काटते हुए नजर आ रहे हैं।

आमेट नगरपालिका मंडल में 9 सितम्बर 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 19 में कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान पार्षद ताहिर अली शौरघर के समर्थन में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगर के चन्दू बावड़ी के समीप शुभ मुहूर्त में ढोल-धमाकों के साथ कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निवर्तमान कार्यकाल में पालिका बोर्ड ने नगर में रोड, बिजली, पानी और साफ-सफाई सहित मूलभूत जरूरतों की समुचित व्यवस्था करवाने के साथ विकास कार्य कराकर नगरवासियों को बड़ी राहत दी है।

कैलाश मेवाड़ा ने कहा कि नगर के मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए कांग्रेस एक बार पुनः नगरपालिका मंडल में अपना बोर्ड बनाने जा रही है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि नगर के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष सुरेश पारीक, पूर्व नगर अध्यक्ष शब्बीर बोहरा, मनसुख बम्ब, पूर्व सदर सुन्नत जमाअत आमेट जहूर हुसैन शौरघर, जिला महासचिव आजाद शाह, हाजी फ़कीर मोहम्मद छीपा, अली मोहम्मद, अत्ता मोहम्मद शेख, गन्नी मोहम्मद शेख, दीप चन्द्र कीर, फिरोज़ शेख, ईलाहीबक्ष कुरैशी, राजु बम्ब, घनश्याम मेवाड़ा, रोशनलाल तेली, बाबू जी बोहरा, मुस्तफा रंगसाज, छगनलाल सिकलीघर, ओम प्रकाश सिकलीघर, शौकत अली, गिरधारी सिंह राव, हुसैन भाई बोहरा और नज़मी हुसैन बोहरा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष वार्डवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों की मौजूदगी से उद्घाटन समारोह में कांग्रेस समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। वार्ड 19 में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ताहिर अली शौरघर के समर्थन में अभियान की महत्वपूर्ण गतिविधि के रूप में सामने आया।

Tags: