तस्वीर में आमेट के वार्ड में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सुरेंद्र सिंह राठौड़।

आमेट में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने धूम-धमाकों और कार्यकर्ताओं के जोश-खरोश के बीच नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में चुनावी कार्यालयों का शुभारंभ किया। इस दौरान वार्डवासियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक राठौड़ के दौरे से चुनावी माहौल में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

विधायक राठौड़ ने नगर पालिका आमेट के वार्ड नंबर 17 की प्रत्याशी श्रीमती ललिता सुथार, वार्ड नंबर 21 के प्रत्याशी धर्मेश मेवाड़ा, वार्ड नंबर 22 की प्रत्याशी श्रीमती पुष्पा प्रजापत, वार्ड नंबर 23 के प्रत्याशी प्रकाश लोहार और वार्ड नंबर 25 की प्रत्याशी श्रीमती सया कंवर चुंडावत के चुनावी कार्यालयों का शुभारंभ किया।

प्रत्येक वार्ड में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ को देखकर विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जनता का विश्वास हर चेहरे पर दिखाई दे रहा है। उत्साह साफ संदेश दे रहा है कि कुंभलगढ़ एक बार फिर विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता हमारी ताकत है और जनता का आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास के साथ प्रत्येक वार्ड में कमल खिलाने और भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने का संकल्प लिया गया है।

चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन कार्यक्रम में राजेंद्र लोहार, सुनील गांधी, शंकर लाल सुथार, कालूराम सुथार, कमलेश सुथार, दौलत सिंह चुंडावत, हरलाल प्रजापत, देवीलाल लोहार, चांदमल छींपा, मंगल सेन, बंसीलाल सेन, हीरालाल भोई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक राठौड़ के दौरे के दौरान विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने चुनावी गतिविधियों को तेज किया।

Tags: