हैंड इन हैंड इंडिया ने खमनोर के भेसा कामेड में सामाजिक जिम्मेदारी व टीकाकरण जागरूकता समारोह किया।

भेसा कामेड ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर सामाजिक जिम्मेदारी, पुरुषों की सकारात्मक भूमिका और टीकाकरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर हैंड इन हैंड इंडिया की ओर से विशेष समारोह आयोजित कर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 5 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

खमनोर ब्लॉक की भेसा कामेड ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि दिनेश दवे ने की। समाजसेवी एवं वरिष्ठजन शांति लाल दवे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्पण सेवा संस्थान के जिला प्रबंधक पंकज कुमार एवं कैलाश चंद ने शिरकत की।

कार्यक्रम का संचालन हैंड इन हैंड इंडिया के रीजनल ट्रेनर सत्यनारायण भाटी ने किया। समारोह के दौरान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच व्यक्तियों को संस्था की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बिंदु पालीवाल, मंजू पालीवाल, मोती लाल प्रजापत, मांगीलाल सुथार, कन्हैया लाल दवे और केसू सुथार सहित गांव के युवा एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में पुरुषों की सकारात्मक भूमिका को प्रोत्साहित करने, सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और टीकाकरण के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Tags: