कुंभलगढ़ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए वकील बिहारी लाल और अन्य नेता खड़े हैं।   

राजसमंद। कुंभलगढ़ में पंचायत समिति के प्रधान पद पर सत्यनारायण बायती के निर्वाचित होते ही उनके भाई बिहारी लाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। शुक्रवार को हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

दशकों से भाजपा से जुड़े रहे सत्यनारायण बायती के भाई बिहारी लाल ने योगेंद्र सिंह परमार, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण सिंह गुर्जर और नवनिर्वाचित प्रधान सत्यनारायण बायती की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। बिहारी लाल पेशे से वकील हैं।

भाई सत्यनारायण बायती के प्रधान बनने के बाद बिहारी लाल का भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags: