बदलता पुष्कर के संपादक अनिल पाराशर, उनकी पत्नी शिमला पाराशर और जंवाई शुभम पाराशर के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर आमेट उपखंड पत्रकार परिषद ने कड़ी निंदा की है। परिषद ने राज्य के मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर अजमेर से घटना के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, अनिल पाराशर, उनकी पत्नी शिमला पाराशर और जंवाई शुभम पाराशर के साथ उनके पड़ोस में रहने वाले भूपेंद्र द्वारा मारपीट की गई। इस घटना के बाद पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है।

आमेट उपखंड पत्रकार परिषद के महामंत्री मुबारिक-अजनबी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़े पत्रकार के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम देना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पत्रकारों में काफी आक्रोश है।

मुबारिक-अजनबी ने राज्य सरकार से मांग की कि ऐसे असामाजिक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो सके।

परिषद ने मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर अजमेर से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर हमलावरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और उन्हें कठोर सजा दिलाने की मांग दोहराई है।

Tags: