कुंभलगढ़ पंचायत समिति में सत्यनारायण बायती प्रधान निर्वाचित, समाज में हर्ष
| आमेटादि समाजजनों व भामाशाहों ने दी बधाई; सत्यनारायण बायती के नेतृत्व में कुंभलगढ़ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।
कुंभलगढ़ पंचायत समिति में सत्यनारायण बायती के प्रधान निर्वाचित होने पर माहेश्वरी समाज में खुशी का माहौल है। उनके प्रधान बनने की खबर के बाद समाज के भामाशाहों, पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
आमेट। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष निरंजन लाल असावा, भामाशाह घनश्याम असावा, मुरलीधर नागोरी, पूर्व सरपंच राधेश्याम असावा, नारायण लाल बायती, विनय देवपुरा, समाजसेवी प्रदीप कचोलिया, अल्पेश असावा, नितेश असावा, घनश्याम मोदी, प्रियांशु नागोरी, चाहत चाहत असावा, गोपाल असावा, सत्यनारायण देवपुरा, जितेंद्र देवपुरा, केसु लाल नागोरी, ख्याली लाल नागोरी, बिहारी लाल बायती, मनोज देवपुरा, प्रेम कुमार धारक और अशोक बाहेती सहित समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी।
समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि सत्यनारायण बायती के नेतृत्व में कुंभलगढ़ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उनके प्रधान बनने को लेकर समाजजनों ने शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।