आमेट नगर में शनिवार को श्री जयसिंह श्याम गोशाला परिसर में विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भीलवाड़ा रोड स्थित गोशाला प्रांगण में श्री गो भक्त सेवा समिति आमेट एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से होने वाले इस महोत्सव को लेकर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गोशाला के धर्मेश छीपा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत सुबह 8 बजे श्री कृष्ण मंदिर में अभिषेक के साथ होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे गोवर्धन पूजा और 11 बजे बालभाग का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे महिला संगीत कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे महिलाओं द्वारा गोमाता के लिए मेहंदी की रस्म निभाई जाएगी।

कार्यक्रमों की अगली कड़ी में शाम 4 बजे रंगोली सजाई जाएगी और शाम 5 बजे गौमाताओं की आरती की जाएगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे गौमाताओं को अन्नकूट प्रसाद जीमाया जाएगा।

श्री गो भक्त सेवा समिति आमेट एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव धार्मिक आयोजनों, गोमाता की पूजा-अर्चना और अन्नकूट प्रसाद के साथ संपन्न होगा।

Tags: