महावीर इंटरनेशनल आमेट की जल संरक्षण कार्यशाला, वीर सदस्यों ने लिया पानी बचाने का संकल्प
महावीर इंटरनेशनल आमेट के सदस्यों ने मेला ग्राउंड में कार्यशाला आयोजित कर जल संरक्षण और इसके विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया।
आमेट के मेला ग्राउंड में महावीर इंटरनेशनल संस्था द्वारा आयोजित जल संरक्षण जागरूकता कार्यशाला में उपस्थित वीर सदस्य।
आमेट। महावीर इंटरनेशनल संस्था आमेट के वीर सदस्यों ने मेला ग्राउंड में जल संरक्षण विषयक जागरूकता कार्यशाला आयोजित कर जल के महत्व, संरक्षण की आवश्यकता और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों ने जल संरक्षण को लेकर सामूहिक संकल्प भी लिया।
संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा ने कहा कि जल जीवन का आधार है और वर्तमान समय में जल संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बन गई है। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद बचाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखा जा सकता है।
राजसमंद जॉन सचिव वीर ज्ञानेश्वर मेहता ने जल संरक्षण के प्रमुख उपायों की जानकारी दी। उन्होंने वर्षा जल संचयन, पानी के अनावश्यक बहाव को रोकने और दैनिक जीवन में आवश्यकता के अनुसार जल का उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में वीर सतीश मेहता, जॉन कोषाध्यक्ष वीर ललित ढिलीवाल, वीर मनसुख लाल बंम्ब, वीर अशोक कुमार गांधी, वीर नरेंद्र बडोला, वीर मुकेश चपलोत, वीर राजू डांगी, वीर गौतम कोठारी, वीर मनीष ढिलिवाल और वीर पवन कच्छारा सहित संस्था के वीर सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और पानी का सदुपयोग करने का संकल्प लिया।
संस्था सचिव वीर सतीश सोनी ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल का सदुपयोग और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अनावश्यक पानी की बर्बादी रोककर भविष्य के लिए जल बचाया जा सकता है।
कार्यक्रम की जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी। कार्यशाला के माध्यम से जल संरक्षण और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।