ग्राम पंचायत पासून में दुर्गेश सिंह झाला ने संभाला सरपंच पद का कार्यभार, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, विकास कार्य गति पकड़ने की जताई उम्मीद
ग्राम पंचायत पासून में नवनिर्वाचित सरपंच दुर्गेश सिंह झाला कार्यभार ग्रहण करते हुए दिख रहे हैं।
आमेट। ग्राम पंचायत पासून में नवनिर्वाचित सरपंच दुर्गेश सिंह झाला ने विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालने के अवसर पर उपसरपंच, समस्त वार्ड पंच और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में दुर्गेश सिंह झाला को ग्राम पंचायत के सरपंच पद का दायित्व सौंपा गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच दुर्गेश सिंह झाला का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि दुर्गेश सिंह झाला के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पासून विकास, जनकल्याण और आपसी भाईचारे के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगी। सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही ग्राम पंचायत में उनके नेतृत्व में नई जिम्मेदारी का दौर शुरू हुआ।